फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Yellow alert for rain today and tomorrow

Gurugram News: आज और कल बारिश का येलो अलर्ट

Wed, 18 Mar 2026 05:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Yellow alert for rain today and tomorrow
यु प्रदूषण के स्तर में भी सुधार होने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। शहर में पिछले कुछ दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलने और हल्की धूप से लोगों को गर्मी से राहत मिली। खासतौर से सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस की गई, जिससे वातावरण पहले के मुकाबले काफी आरामदायक रहा।




मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव अभी जारी रहेगा। विभाग ने आज और 20 मार्च को बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश होने पर तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही, इससे वायु प्रदूषण के स्तर में भी सुधार होने की उम्मीद है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, बदलते मौसम और धूलभरी हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता प्रभावित हुई। सेक्टर-51 में एक्यूआई 302 दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा। इसके अलावा टेरी ग्राम में 222, ग्वाल पहाड़ी में 206, विकास सदन में 284 और मानेसर में 189 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed