{"_id":"68bc344651229008700c10e9","slug":"yashika-vashisht-first-in-junior-category-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-66601-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जूनियर श्रेणी में यशिका वशिष्ठ प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जूनियर श्रेणी में यशिका वशिष्ठ प्रथम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इससे विद्यार्थियों के मस्तिष्क में ज्ञान का संचार और सर्वांगीण विकास भी होता है। यह बात एक निजी स्कूल के चेयरमैन भागीरथ राघव ने निबंध प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के समक्ष कही। इस दौरान जूनियर श्रेणी में यशिका वशिष्ठ ने प्रथम स्थान हासिल किया।
भोंडसी स्थित एक निजी स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने काफी उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। उक्त प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर दो श्रेणियों में आयोजित की गई थी। जूनियर श्रेणी में यशिका वशिष्ठ ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार सीनियर श्रेणी में अंशिका ने पहला स्थान हासिल किया है। विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है।