फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Worship of Goddess Skandamata; devotional songs and hymns resonate in temples

Gurugram News: मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना, मंदिरों में गूंजे भजन-कीर्तन

Thu, 15 Oct 2026 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Worship of Goddess Skandamata; devotional songs and hymns resonate in temples
नवरात्रि के पाववे दिन गुरुग्राम की माता शीतला का शृंगार
फोटो-
विज्ञापन

- शीतला माता मंदिर में बारिश के बाद भी दर्शन जारी, चिंतपूर्णी मंदिर में हुआ भजन कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नवरात्र के पांचवें दिन शुक्रवार को भक्तों ने मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा-अर्चना की। शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। दोपहर में आंधी और बारिश के बाद भी दर्शन का सिलसिला जारी रहा। मंदिर को कमल, गेंदे और सूरजमुखी के पीले फूलों से सजाया गया था।

मंदिर के अधिकारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। शुक्रवार से सोमवार तक लाखों भक्तों के दर्शन के लिए पहुंचने की संभावना है। मंदिर प्रबंधन ने सुचारु दर्शन के लिए तैयारियां की हैं। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों के साथ स्वयंसेवक भी तैनात रहेंगे। चिंतपूर्णी मंदिर में स्त्री सत्संग सभा की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके अलावा सुदर्शन माता मंदिर, सेक्टर-9 स्थित गौरी शंकर मंदिर, सेक्टर-12 स्थित गुफा वाले मंदिर, सेक्टर-41 स्थित शक्तिपीठ मंदिर, सेक्टर-56 स्थित सनातन धर्म मंदिर, पालम विहार स्थित नंदा देवी मंदिर और न्यू कॉलोनी के गीता भवन मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में मां के पांचवें स्वरूप की पूजा की गई। मंदिरों में हवन, दुर्गा सप्तशती का पाठ और भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed