{"_id":"69cd274ab6b4a6a8cb084efb","slug":"workers-observe-black-day-in-protest-against-the-4-labour-codes-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83693-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 4 लेबर कोड्स का विरोध करते हुए श्रमिकों ने मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 4 लेबर कोड्स का विरोध करते हुए श्रमिकों ने मनाया काला दिवस
विज्ञापन
बोले-श्रमिकों के अधिकारों को खत्म करने के लिए लागू किए गए हैं लेबर कोड्स
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। श्रमिक संगठनों ने ट्रेड यूनियन काउंसिल के आह्वान पर बुधवार को जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए 4 लेबर कोड्स का विरोध किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में एटक, सीटू, एचएमएस, एआईयूटीयूसी, इंटक व सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों, मजदूरों, कर्मचारियों आदि ने भाग लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रमिक संगठन एटक के बलवीर कंबोज, हिंद मजदूर सभा के जसपाल राणा, इंटक के मुकेश शर्मा, एआईयूटीयूसी के श्रवण कुमार गुप्ता, सीटू से सुरेश नोरा ने की और संचालन एटक के राज्य महासचिव कामरेड अनिल पंवार ने किया। श्रमिक नेताओं ने कहा कि नए लेबर कोड्स मजदूर वर्ग के लंबे संघर्षों से हासिल किए गए अधिकारों को खत्म करने की दिशा में उठाया गया कदम है। इन कानूनों के लागू होने से यूनियन बनाने और हड़ताल करने के अधिकारों को जटिल और कमजोर किया जा रहा है, जिससे मजदूरों की आवाज दबाई जा सके।
उन्होंने कहा कि यदि इन कानूनों को वापिस नहीं लिया तो आने वाले समय में देशव्यापी स्तर पर और व्यापक व निर्णायक आंदोलन चलाए जाएंगे, जिनकी जिम्मेदारी पूरी तरह सरकार की होगी। प्रदर्शन करने वालों में जसपाल राणा, श्रवण कुमार गुप्ता, बलवीर कंबोज, मुकेश शर्मा, ऊषा सरोहा, अनीता यादव, रामकुमार, सुशील कुमार, धर्मेन्द्र, मीरा, सरस्वती, सुरेश सोलकी, परवीन जांगड़ा, वजीर कुमार, बलवान सिंह, सोमदत, चंदन, राजू, एसएन दहिया आदि शामिल रहे।