फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Worker falls from seventh floor of under-construction building, dies

Gurugram News: निर्माणाधीन इमारत की सातवीं मंजिल से गिरा मजदूर, मौत

Mon, 27 Oct 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Worker falls from seventh floor of under-construction building, dies
फोटो
विज्ञापन




निर्माणाधीन इमारत की सातवीं मंजिल से पैर फिसलकर गिरने से एक मजदूर की मौत
- पुलिस कर ही छानबीन, आज होगा शव का पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-89 में रविवार को निर्माणाधीन इमारत की सातवीं मंजिल से एक मजदूर गिर गया। वहां मौजूद अन्य मजदूर उसे लेकर सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां काम कर रहे अन्य मजूदरों के बयान दर्ज किए हैं। मृतक की पहचान कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) के पाना गुरी गांव निवासी जहांगीर अली के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

पुलिस की छानबीन में सामने आया कि सेक्टर-89 स्थित परीना कंपनी की रामा हाउस सोसाइटी में एक इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार की दोपहर को निर्माणाधीन इमारत की सातवीं मंजिल से पैर फिसलने से जहांगीर अली नीचे गिर गया। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों का कहना था कि निर्माणाधीन इमारत पर सुरक्षा के सभी मानक पूरे किए गए होते तो जहांगीर अली की जान बच सकती थी। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सोमवार को परिजनों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी और शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed