फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'Work with better coordination Nodal officer'

बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें नोडल अधिकारी : उपायुक्त

Thu, 08 Apr 2021 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
'Work with better coordination Nodal officer'
गुरुग्राम। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार बैठकें कर तैयारियों की समीक्षा कर रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने लोक निर्माण विश्राम गृह सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के बारे में प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नोडल अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि जिले में अब तक तीन लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। वहीं, जिले में इस समय वैक्सीन के 70 हजार डोज उपलब्ध हैं। वहीं, 50 फीसदी से ज्यादा आयु वर्ग के 40 फीसदी से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। जिला उपायुक्त ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाएं और कहीं भी उनके हस्तक्षेप की जरूरत हो तो बिना देरी के जानकारी दें।
विज्ञापन

नोडल अधिकारियों से लिया फीडबैक
उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से उनके कार्यों के बारे में फीडबैक भी लिया। सीएमओ ने बताया कि मेट्रो स्टेशन और बड़े शॉपिंग मॉल में कोविड जांच व टीकाकरण का कार्य शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। सभी टेस्टिंग लैब व निजी अस्पतालों को जांच के लिए नमूना लेने के दौरान व्यक्तियों के मोबाइल नंबर व पते सही ढंग से दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को सामाजिक कार्यक्रमों व भीड़ वाले स्थानों की सख्त निगरानी रखने की हिदायत दी। वहीं, नगर निगम व पुलिस के अधिकारियों को मास्क न पहनने या शारीरिक दूरी का पालन न करने वालों के तुरंत चालान के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने चालान करने, कोविड मामलों, अस्पतालों में बेड की उपलब्धता, मरीजों की संख्या, टीकाकरण के आंकड़ों समेत अन्य रिपोर्ट प्रतिदिन उनके पास भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed