{"_id":"68e648800229b33ea00a3395","slug":"work-on-the-fourth-unit-of-the-basai-canal-water-purification-plant-will-begin-soon-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69262-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बसई नहरी पानी शोधन संयंत्र में चौथी यूनिट पर जल्द शुरू होगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बसई नहरी पानी शोधन संयंत्र में चौथी यूनिट पर जल्द शुरू होगा कार्य
विज्ञापन
166 करोड़ की लागत होंगे कार्य, 100 एमएलडी संयंत्र और दो स्टोरेज वाटर टैंक समेत अन्य कार्य होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) बसई नहरी पानी शोधन संयंत्र में 100 एमएलडी का नया संयंत्र, दो स्टोरेज टैंक समेत अन्य कार्य कराने जा रहा है। स्काडा युक्त इस परियोजना पर करीब 166 करोड़ खर्च आने का अनुमान है। इससे पुराने और नए शहर में पानी की सप्लाई बेहतर होगी। स्काडा युक्त होने से संयंत्र पर ऑनलाइन निगरानी रखी जा सकेगी। 30 माह में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
शहर के कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या रहती है और इसे दूर करने के लिए जीएमडीए कदम उठा रहा है। इसके तहत बसई नहरी पानी शोधन संयंत्र के दूसरे फेज में (चौथी यूनिट) 100 एमएलडी का नया संयंत्र बनेगा और इसे बसई कैनाल से जोड़ने के लिए पूरे इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही दो स्टोरेज टैंक बनेंगे, एक टैंक 308887.5 किलोलीटर पानी भंडारण की क्षमता होगी। जीएमडीए बोर्ड बैठक में इस परियोजना को मंजूरी मिली हुई है। अब जीएमडीए ने दोनों कार्यों का एक ही टेंडर जारी किया है।
परियोजना का टेंडर जारी कर दिया गया है। 28 अक्तूबर को टेंडर खोला जाएगा। कार्य अलाॅट होने के बाद 30 माह में कार्य पूरा करना होगा। -नेहा शर्मा, प्रवक्ता, जीएमडीए