फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Work on building the elevated road has started again, soon there will be relief from traffic jams

Gurugram News: एलिवेटेड रोड बनाने का काम दोबारा शुरू, जल्द मिलेगी जाम से मिलेगी राहत

Sat, 06 Sep 2025 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Work on building the elevated road has started again, soon there will be relief from traffic jams
एनएच-48 पर मानेसर में 1,250 मीटर लंबा रोड बनेगा, ठेकेदार ने बीच में छोड़ दिया था काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर मानेसर में 1,250 मीटर लंबे एलिवेटेड रोड पर काम दोबारा शुरू हो गया है। एलिवेटेड रोड बनाने से हाईवे पर लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कई जगहों पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इसे देखते हुए जाम वाले जगहों पर अंडरपास या फ्लाईओवर बनाने की योजना को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मंजूरी दी थी। मानेसर एलिवेटेड रोड पर कार्य शुरू हुआ था लेकिन ठेकेदार ने काम को बीच में छोड़ दिया था। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

एनएचएआई ने दोबारा टेंडर जारी कर कार्य को एक ठेकेदार को सौंप दिया है। मानेसर निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि बाजार में जाम से जयपुर और रेवाड़ी जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि लोग जान हथेली पर रखकर हाईवे को पार करते है और इससे कई बार हादसे भी हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानेसर अधूरी परियोजना पर दोबारा कार्य शुरू हो गया है। खेड़कीदौला से बावल तक हाईवे पर यातायात सुधार के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसमें एफओबी, फ्लाई ओवर और सड़क मरम्मत समेत अन्य कार्य शामिल हैं। -प्रकाश तिवारी, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई


एलिवेटेड रोड के लिए 26 पिलर बनेंगे
एनएच-48 पर सबसे अधिक जाम की समस्या मानेसर शहर व बिलासपुर चौक पर होती है। मानेसर एलिवेटेड रोड 26 पिलर पर 1250 मीटर लंबी होगी। यह मानेसर पुलिस चौकी से एनएसजी गेट पर एलिवेटेड होगी। मानेसर स्थित आईएमटी फ्लाईओवर से उतरने वाले वाहन चालकों को एलिवेटेड रोड मिलेगी। इसके नीचे चार लेन की सड़क के साथ सर्विस लेन होगी। इस पर करीब 75 करोड़ खर्च आने का अनुमान है। वहीं, बिलासपुर में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मानेसर के आगे बिलासपुर चौक पर जाम की गंभीर समस्या रहती है। एनएचएआई ने यहां पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed