{"_id":"604625388ebc3e5918521997","slug":"women-s-special-bus-service-to-pataudi-gurgaon-news-noi5699511159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटौदी के लिए महिला स्पेशल बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटौदी के लिए महिला स्पेशल बस सेवा
विज्ञापन
गुरुग्राम। महिला दिवस पर गुरुग्राम डिपो से पटौदी के मध्य महिला स्पेशल रोडवेज बस की शुरुआत की गई, जोकि दिन में पांच फेरे गुरुग्राम और पटौदी के मध्य लगाएगी। इसमें किसी भी पुरुष यात्री को बैठने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, कोरोना काल से पहले गुरुग्राम से पटौदी के मध्य एक बार महिलाओं के लिए बस चलाई जाती थी। पिछले एक सप्ताह से सुबह 7 बजे पटौदी से और दोपहर 2 बजे गुरुग्राम से महिला स्पेशल बस को चलाया जा रहा था।
वहीं, सोहना व तावडू रूट पर भी महिलाओं के लिए गुरुग्राम से रोडवेज बसों को चलाया जा रहा है। बस डिपो के डीआई नरेंद्र ने बताया कि सोमवार को महिला स्पेशल बस को ट्रायल के तौर पर चलाया गया है। रोजाना सुबह 5 बजे, 8.15 बजे, 11.15 बजे, 3.15 बजे और सायं 6.48 बजे पटौदी से गुरुग्राम के लिए रवाना होगी। वहीं सुबह 6.15 बजे, 9.30 बजे, दोपहर 2 बजे, सायं 5.22 बजे और 8.30 बजे गुुरुग्राम बस डिपो से पटौदी के लिए रवाना होगी।
महिलाओं की समस्या को देखते हुए गुरुग्राम से पटौदी के मध्य महिला स्पेशल रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है, जोकि दिनभर में 5 चक्कर लगाएगी। इस रूट पर यह सेवा सफल होती है तो दूसरे रूटों पर भी महिला स्पेशल बसों को चलाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
- कुलबीर सिंह ढाका, महाप्रबंधक, रोडवेज बस डिपो गुरुग्राम।