फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   women murdered for dowry

दहेज में गाड़ी व 5 लाख रुपये न देने पर विवाहिता की हत्या

Mon, 19 Aug 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
women murdered for dowry
गुरुग्राम। दहेज में गाड़ी व 5 लाख रुपये न देने पर विवाहिता की हत्या करने का मामला सेक्टर-14 थाना पुलिस ने रविवार को दर्ज किया है। मृतका सावन का महीना अपने मायके बिताने के बाद 15 अगस्त को ही वापस अपने ससुराल लौटी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शव का बिसरा जांच के लिए लैब में भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने पर ही मौत के असल कारणों का पता लग पाएगा। सेक्टर-14 थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की मौत कैसे हुई यह सवाल बना हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक, भिवानी के सिवानी मंडी निवासी दिनेश शर्मा ने शिकायत में कहा कि उनकी बेटी ममता (20) की शादी राजीव नगर निवासी सुनील शर्मा से करीब 6 महीने पहले हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ममता के ससुराल वाले से खुश नहीं थे। वह दहेज में गाड़ी व 5 लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। ससुराल पक्ष की मांग पूरी न करने पर वह ममता के साथ मारपीट करते थे। रीति रिवाज के अनुसार ममता सावन के महीने में एक महीने तक अपने मायके रहने गई थी। इस दौरान उसने आपबीती बताई। 15 अगस्त को वह मायके से वापस लौट आई थी। आरोप है कि इस दौरान भी दहेज को लेकर पति सुनील सहित ममता की सास-ससुर सहित अन्य परिजनों ने उसे दहेज के लिए बुरी तरह से पीटा। इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई और उसने दम तोड़ दिया। ममता के परिजनों को तबीयत खराब होने से पारस अस्पताल में भर्ती होने की सूचना देकर गुरुग्राम बुलवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed