फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman troubled by husband's illicit relations consumed poison, died

पति के अवैध संबंधों से परेशान महिला ने जहर खाया, मौत

Sat, 07 Aug 2021 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Woman troubled by husband's illicit relations consumed poison, died
गुरुग्राम। पति के अवैध संबंधों से परेशान एक महिला ने जहर खा लिया। ससुराल वाले महिला को मेदांता अस्पताल लेेकर गए, वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने दामाद पर केस दर्ज कराते हुए ससुराल के अन्य सदस्यों पर भी बेटी को तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी अमरपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी उपासना की शादी सात साल पहले गांव झाड़सा के लखन से की थी। शादी के बाद से ही लखन व उसका परिवार बेटी को तंग कर रहा था। लखन का चरित्र ठीक नहीं है, उसके किसी अन्य महिला से अवैध संबंधों से बेटी अक्सर परेशान रहती थी। लखन कई बार अपनी गलती मानकर सुधार करने का आश्वासन दे चुका था। इसे बाद भी वह नहीं सुधरा तो पांच अगस्त को बेटी उपासना ने जहर खा लिया। उसे मरने के लिए मजबूर करने का कारण उसका पति लखन व ससुराली के अन्य सदस्य हैं। जानकारी होते ही वह गुरुग्राम पहुंचे तो पता लगा कि ससुराल वाले बेटी को मेदांता अस्पताल लेकर आए हैं। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed