फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman's body found hanging on a noose

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Sat, 18 Dec 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging on a noose
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश हरदोई के रहने वाले रामबिलास ने अपनी बेटी प्रियंका का 30 मई 2021 को अरविंद वर्मा निवासी औहदपुर पोस्ट बूटा मऊ थाना लोनार हरदोई के साथ की थी। शादी में दान दहेज भी दिया था। दोनों सेक्टर 53 के वजीराबाद में किराये के मकान में रह रहे थे। अरविंद ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी पत्नी प्रियंका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है और अंदर से कमरा बंद है। सूचना पर राम बिलास मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति उनकी बेटी को दहेज के लेकर उत्पीड़न करता था। उन्हें अंदेशा है कि बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। उनकी बेटी को मारकर लटकाया गया है। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed