फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman raped after being promised marriage; FIR registered

Gurugram News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 16 Oct 2026 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Woman raped after being promised marriage; FIR registered
गुरुग्राम। सदर थाना इलाके में 24 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर बार-बार संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली है। उसकी झाड़सा में रहने वाले एक युवक से जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद बीते 28 मार्च 2025 को गुरुग्राम के गांव झाड़सा में उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के अनुसार, आरोपी लगातार शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाता रहा। उसने लंबे समय तक अपने भरोसे में रखा और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, तो वह अपने वादे से मुकर गया। आरोपी टालमटोल करने लगा। तब शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर टीम आरोपों व तथ्यों की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed