{"_id":"6442e7959dc5472dfb06c574","slug":"woman-murdered-by-chopping-off-hands-and-legs-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-3790-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हाथ-पैर काटकर महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हाथ-पैर काटकर महिला की हत्या
विज्ञापन
महिला का अधजला शव बरामद, गर्दन से ऊपर का भाग गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। मानेसर थाना क्षेत्र के गांव कुकड़ोला के खेतों में बने एक कमरे से महिला का अधजला धड़ मिला है। महिला के दोनों हाथ व दोनों पैर कटे हुए हैं, वहीं गर्दन से ऊपर का भाग गायब है। धड़ को कमरे में ही जलाया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई गई और शव को कब्जे में ले लिया। अपराध शाखा की टीमें शरीर के कटे भागों को बरामद करने में जुट गई है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि किसी ने महिला की हत्या कर शव को जला दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कुकड़ोला गांव के उमेद सिंह ने पचगांव चौक से गांव कासन की ओर जाने वाली सड़क पर आठ एकड़ जमीन लीज पर ले रखी है। जिसमें एक कमरा बना हुआ है। उसके पड़ोसी ने शुक्रवार को करीब 11 बजे फोन करके बताया कि उसके खेत में बने कमरे से धुआं निकल रहा है। उमेद सिंह मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। कमरे में एक अधजला शव पड़ा था। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। कुछ ही देर में मानेसर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। छानबीन में पता चला कि शव महिला का है। जिसके दोनों हाथ व दोनों पैर कटे हुए हैं, वहीं गर्दन से ऊपर का भाग गायब है।
विज्ञापन
मामले में मानेसर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह का कहना है कि छानबीन में सामने आ रहा है कि महिला की हत्या कहीं और जगह की गई है और उसके धड़ को कट्टे में यहां लाकर जलाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और महिला के हाथ, पैर और गर्दन से ऊपर के भाग को ढूंढने के लिए टीमें लगी हुई हैं।