फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman didn't pay fare after traveling in cab for 13 hours, video viral

Gurugram Video: गुरुग्राम में रात भर कैब से घूमती रही महिला... किराया बना 2000, नहीं देने पर पुलिस से भिड़ी

Mon, 24 Jul 2023 12:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 24 Jul 2023 12:28 AM IST
सार

13 घंटे तक शहर में घूमने के बाद कैब चालक वापस मेट्रो स्टेशन आ गया। उसने महिला को उतार कर पैसे देने की बात कही। लेकिन महिला ने इंकार कर दिया।

विज्ञापन
Woman didn't pay fare after traveling in cab for 13 hours, video viral
कैब ड्राइवर और पुलिस से भिड़ी महिला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी सेंटर से रात 11 बजे कैब बुक कराने के बाद उससे घूमने का किराया न देने पर विवाद हो गया है। पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

विज्ञापन


विज्ञापन

कैब ड्राइवर से बोली- घर जाकर दूंगी पैसा
ट्विटर पर वायरल वीडियो में कैब चालक इरशाद ने बताया कि वह रात 11 बजे मेट्रो स्टेशन के पास खड़े थे। उसी समय एक महिला ने उसकी कैब बुक की। कैब बुक करते समय उसने स्थान की जानकारी नहीं दी। महिला रात भर कैब को शहर में घुमवाती रही। घर से पैसे आने का हवाला देकर पैसे भी नहीं दिए।

13 घंटे तक कैब में घूमती रही महिला
13 घंटे तक शहर में घूमने के बाद कैब चालक वापस मेट्रो स्टेशन आ गया। उसने महिला को उतार कर पैसे देने की बात कही। लेकिन महिला ने इंकार कर दिया। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पीसीआर मौके पर पहुंची थी। उक्त महिला ने पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले गई। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed