{"_id":"688cfeae2bdbcd9921027aa0","slug":"woman-cutting-fodder-dies-due-to-electric-shock-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63687-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चारा काट रही महिला की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चारा काट रही महिला की करंट से मौत
Fri, 01 Aug 2025 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार शाम को सहजावास गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
भोंडसी थाना क्षेत्र के सहजावास गांव में बृहस्पतिवार शाम को चारा काट रही एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला की पहचान सहजावास निवासी संगीता (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
बृहस्पतिवार शाम को संगीता पशुओं के लिए चारा काट रही थी। बारिश के कारण पानी भरा हुआ था। चारा काटने के दौरान वहां पर जमा पानी और चारा काटने वाली मशीन के गंडासे में अचानककरंट आ गया। जबतक परिजन कुछ करते उससे पहले ही वह बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने बिजली काटकर महिला को वहां से हटाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। महिला के दो बच्चे हैं। मौके पर पहुंंचे जांच अधिकारी एसआई दीपक ने बताया कि पुलिस को करंट लगने से महिला की मौत की जानकारी मिली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।