फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman accuses husband of unnatural sexual abuse says brother-in-law also wanted to have a relationship

राजनीतिक घराने से हैं दोनों: महिला का पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप, बोली- देवर भी चाहता था संबंध बनाना

Fri, 23 Dec 2022 08:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 23 Dec 2022 08:55 PM IST
सार

विवाहिता का आरोप है कि पति का भाई भी उसके साथ संबंध बनाना चाहता है। वह अपने मायके आ गई तो उसका पति उसे छोडक़र कनाडा भाग गया।

विज्ञापन
Woman accuses husband of unnatural sexual abuse says brother-in-law also wanted to have a relationship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के एक बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण, दहेज प्रताड़ना व मारपीट के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसका पति कनाडा भागने की तैयारी में हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

महिला ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी इसी साल एक चर्चित नेता के पुत्र से हुई। शादी से पहले ही उनके गाड़ी की एवज में 44 लाख रुपये नकद ले लिए गए। वहीं शादी में एक किलो से ज्यादा सोना, हीरे के जेवरात व गाड़ी दी गई। आरोप है कि पहली ही रात में उसके पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। सुबह जब उसने अपनी सास को बताया तो उसने कुछ दिन में सब ठीक होने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह हाइड्रो फोबिया से ग्रस्त है, लेकिन इसके बावजूद उसका पति उसे हनीमून के लिए मालदीव ले गया। पानी के बीच शराब पिलाई अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट भी की जाती रही। 

विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है कि पति का भाई भी उसके साथ संबंध बनाना चाहता है। वह अपने मायके आ गई तो उसका पति उसे छोडक़र कनाडा भाग गया। उसके मायके वालों ने जब उसके पति के पिता पर दबाव बनाया तो उन्होंने कहा कि वे 19 दिसंबर को विवाहिता को वापस ले जाएंगे। जब उसका पति उसे लेने नहीं आया तो विवाहिता ने खुदकुशी करने की नियत से डिप्रेशन की कई गोलियां निगल ली। उसके मायके वालों ने उसे बचाया। 

विवाहिता का कहना है कि पुलिस उसके पति का पासपोर्ट जब्त करें, कहीं वह कनाडा ना भाग जाए। पति के अलावा उसके देवर, सास, ससुर पर भी कार्रवाई करे। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed