फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Will not allow problems, extensive preparations to prevent waterlogging: Rao Narbir

नहीं होने देंगे परेशानी, जलभराव रोकने के लिए व्यापक तैयारियां : राव नरबीर

Sun, 10 May 2026 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Will not allow problems, extensive preparations to prevent waterlogging: Rao Narbir
158 जलभराव बिंदुओं पर किया गया कार्य, एसपीआर रोड पर नई ड्रेन से पुराने शहर को मिलेगी राहत
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष के अनुभवों से सीखते हुए इस बार जलभराव नहीं होने देंगेे। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों और प्रबंधन के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन द्वारा पहले से व्यापक तैयारियां की गई हैं ताकि आमजन को समस्याओं का सामना न करना पड़े। पिछले वर्ष गुरुग्राम में 158 जलभराव बिंदु चिन्हित किए गए थे, जिन पर लगातार कार्य किया गया है और इस बार प्रयास है कि बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
कैबिनेट मंत्री रविवार को गुरुग्राम के सेक्टर-15 पार्ट-2 में आरडब्ल्यूए द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए वह स्वयं लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लेग-1, लेग-2 और लेग-3 की सफाई का कार्य निरंतर जारी है। साथ ही एसपीआर रोड पर नई ड्रेन का निर्माण किया गया है, जिससे घाटा चौक की ओर से पुराने शहर की तरफ आने वाले पानी की निकासी अब सुचारू रूप से हो सकेगी। इससे पुराने गुरुग्राम क्षेत्र में बरसात के समय जलभराव का दबाव काफी हद तक कम होगा।
विज्ञापन

मंत्री ने लोगों से प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने में सहयोग की अपील की



उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने आमजन से प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा वर्ष 2013 से पॉलिथीन के उपयोग और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लगातार जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को भी इस अभियान में सहभागी बनना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। राव ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते एक्यूआई स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसमें जनसहयोग भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से हर वर्ष पौधारोपण करने का आह्वान करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed