फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Will conduct a special program on cyber and women's safety

Gurugram News: साइबर और महिला सुरक्षा पर चलाएगी विशेष कार्यक्रम

Fri, 16 Oct 2026 05:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Will conduct a special program on cyber and women's safety
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और अपराधों की रोकथाम के लिए भविष्य में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसका उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों, यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन


पुलिस सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देगी। इसके तहत विभिन्न संगठनों और प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठकें होंगी। इन बैठकों में स्थानीय समस्याओं और सुरक्षा चिंताओं पर चर्चा होगी। प्रत्येक साइबर थाना प्रभारी साइबर जागरूकता अभियान चलाएगा। पुलिस ऑन फीट कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ अधिकारी नियमित पैदल गश्त करेंगे। गुरुग्राम पुलिस आवासीय कल्याण संघों (आरडब्ल्यूए), गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), विद्यालयों, महाविद्यालयों, पेट्रोल पंपों, शराब कारोबारियों, निगम कार्यालयों, बैंकों, होटल-भोजनालयों, ट्रक-ऑटो संघों, संपत्ति डीलरों, बिल्डरों, पंचायत प्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों, बाजार संघों, औद्योगिक इकाइयों तथा सुरक्षा कंपनियों के संचालकों के साथ नियमित बैठकें करेगी। इन बैठकों में स्थानीय समस्याओं, सुरक्षा चिंताओं और अपराध की रोकथाम पर चर्चा होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed