{"_id":"64a2fc7c30abaa6b2000e126","slug":"wife-set-on-fire-for-complaining-about-quarrel-with-father-in-law-serious-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8840-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: झगड़े की शिकायत ससुर से करने पर पत्नी को लगाई आग, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: झगड़े की शिकायत ससुर से करने पर पत्नी को लगाई आग, गंभीर
विज्ञापन
दिल्ली किया गया रेफर, पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र में पति द्वारा किए गए झगड़े की शिकायत ससुर से करने पर युवक ने पत्नी पर तेल डालकर आग लगा दी। पीड़िता की बहन ने आग बुझाई और उसे भोड़ाकलां के अस्पताल में भर्ती कराया । जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में 25 वर्षीया लक्ष्मी ने कहा कि उसकी शादी गांव सिंधरावली के नरेश से हुई थी। इसी घर में उसकी बहन पूनम की भी शादी हुई थी। करीब एक साल पहले उसका अपने पति से झगड़ा हुआ तो दोनों बहने अपने मायके तावड़ू चली गईं। पंचायत होने के बाद वह करीब तीन महीने पहले वापस लौट आई थी। कुछ समय तो सब ठीक रहा, लेकिन 30 जून को बच्चे को लेकर नरेश व लक्ष्मी के बीच झगड़ा हो गया। जिसकी शिकायत पूनम ने ससुर राजेश से की तो ससुर ने कहा कि पति-पत्नी का झगड़ा है वह आपस में निपट लें।
इसी बात से क्षुब्ध होकर रात को जब नरेश घर आया तो उसने आते ही लक्ष्मी पर तेल डाल दिया और आग लगा दी। लक्ष्मी का शोर सुनकर पूनम मौके पर आई और उसने आग बुझाई। नरेश ने पूनम को भी ईंट मारने की धमकी दी। लक्ष्मी को भोड़ाकलां के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया।