फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   When asked to work, the employees beat up the senior manager

Gurugram News: काम करने को बोला तो कर्मचारियों ने वरिष्ठ प्रबंधक से की मारपीट

Mon, 07 Aug 2023 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
When asked to work, the employees beat up the senior manager
सहायक प्रबंधक बीच बचाव करने पहुंचा तो उसे भी पीटा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सरहोल स्थित संधार ऑटोमोटिव कंपनी में वरिष्ठ प्रबंधक को कर्मियों से काम करने को कहना भारी पड़ गया। काम करने को लेकर जब उसने कहा तो 12 कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद सहायक प्रबंधक ने उनको रोका तो उसके साथ भी मारपीट की। पीड़ित के बयान पर सेक्टर 18 थाना पुलिस ने 12 कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार संधार कंपनी के सहायक प्रबंधक रविन्द्र कुमार ने बताया कि वह हीरा नगर का रहने वाला है। गत 4 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे वह ग्राउंड फ्लोर पर अपनी सीट पर काम कर रहा था तो कुछ लड़के भागकर नीचे आए और कहा कि फर्स्ट फ्लोर पर वरिष्ठ प्रबंधक होशियार सिंह के साथ कुछ कर्मचारी मारपीट कर रह रहे हैं। इस पर वह मौके पर पहुंचा तो उनके साथ हिमांशु, राहुल, आदेश, सावन सिंह, चंदन, सम्राट, नटई, अमरजीत, सतेन्द्र, रत्तन, मनीष व संजेश आदि लात घूसों व बीन से मारपीट कर रहे थे। जब उसने बीच-बचाव करना चाहा तो आरोपी कर्मचारियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। वह छूटकर नीचे भागा और सीनियर इंजीनियर विजय कामवाला आया तो उसके साथ भी कर्मचारियों ने मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed