फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Weekly train between Delhi Sarai Rohilla and Udaipur City

Gurugram News: दिल्ली सराय रोहिल्ला से उदयपुर सिटी के बीच साप्ताहिक ट्रेन

Fri, 16 Oct 2026 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Weekly train between Delhi Sarai Rohilla and Udaipur City
गुरुग्राम। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली सराय रोहिल्ला से उदयपुर सिटी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 21 अक्तूबर से 26 नवंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव करेगी। ट्रेन के चलने से राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। गुरुग्राम के यात्रियों को राजस्थान की ओर आवागमन में सुविधा मिलेगी। ट्रेन नंबर-09617 उदयपुर सिटी से 21 से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार रात 9:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:15 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। यह ट्रेन गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.45 बजे ठहराव करेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर-09618 दिल्ली सराय रोहिल्ला से 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार की दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2.23 बजे ठहराव करेगी। दोनों दिशाओं में इसके 6-6 फेरे लगेंगे, जिसमें कुल 22 कोच (एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी) शामिल होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed