फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water supply stopped: Chaos in cities and rural areas, people troubled in scorching heat

पानी सप्लाई ठप: शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में मचा हाहाकार, चिलचिलाती गर्मी में लोग परेशान

Thu, 07 Aug 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Water supply stopped: Chaos in cities and rural areas, people troubled in scorching heat
पशुपालकों को पशुओं के लिए नहीं मिल रहा पानी, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। सप्ताह भर से पानी सप्लाई बाधित होने के चलते शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है। हालात यह हैं कि लोग चिलचिलाती गर्मी में पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हो रहे हैं। पशुपालकों को पशुओं के लिए पानी पिलाने की भारी दिक्कतें सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो अधिकारी सुनवाई कर रहे हैं और न ही कर्मचारी मौके पर पहुंच रहे हैं।
सरकार द्वारा जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन उसका लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग में नियुक्त लापरवाह अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से यहां जमे हुए हैं और समस्या समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे। पानी संकट के चलते लोगों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सप्लाई बहाल नहीं हुई तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन


समाजसेवी धर्मवीर सैनी, मोहनलाल सैनी, बच्चू सैनी ने बताया कि विभाग के कर्मचारी और अधिकारी कभी ट्रांसफार्मर खराब होने का बहाना बनाते है कभी लाइन फट जाने का, कभी भी संतोषजनक जवाब नहीं देते। टैंकर सेवा के नाम पर विभाग ट्रैक्टर के एक्सेल खराब बता देता है। अपने निजी लोगों से भाईचारा निभाने के लिए ये उनके लिए टैंकर सेवा उपलब्ध करा देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से पानी सप्लाई नहीं हो पाई। उसके लिए हम दूसरा विकल्प लगाते, लेकिन अब हसनपुर से मेन लाइन टूट गई है, जिसे तुरंत ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही पेयजल सप्लाई शुरू की जा रही है।
- सुमित सोनी, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed