फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water supply, sewerage and drainage will be improved in Sector 29 and Sector 110.

Gurugram News: सेक्टर 29 और सेक्टर 110 में जल आपूर्ति, सीवरेज और ड्रेनेज होगा बेहतर

Fri, 01 May 2026 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Water supply, sewerage and drainage will be improved in Sector 29 and Sector 110.
- एचएसवीपी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए जारी किए टेंडर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सेक्टर-29 और सेक्टर-110ए में सड़क, जलापूर्ति, सीवरेज और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज (एसडब्ल्यूडी) व्यवस्था के रखरखाव कार्य कराएगा। इसके लिए विभाग ने निविदाएं जारी की हैं।
सेक्टर-29 में आंतरिक सड़कों के वार्षिक रखरखाव के तहत सड़क किनारों की सफाई के लिए जेसीबी मशीन और श्रमिकों की सेवाएं ली जाएंगी। इसके अलावा सेक्टर-29 में वर्ष 2025-26 के लिए जलापूर्ति, सीवरेज और एसडब्ल्यूडी व्यवस्था के वार्षिक रखरखाव का भी अनुमान तैयार किया गया है। इसके तहत विभिन्न आकार की जल लाइनों में रिसाव की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-110ए में सीवरेज योजना के वार्षिक रखरखाव के अंतर्गत मैनहोल की मरम्मत, ईंट कार्य, प्लास्टर स्लैब और संबंधित अन्य कार्य कराए जाएंगे। एचएसवीपी का कहना है कि नियमित रखरखाव कार्यों से जल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और सीवरेज से जुड़ी समस्याओं में कमी आएगी। वहीं, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार होने से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि सेक्टर-29 और सेक्टर-110ए कई कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed