{"_id":"5ddec45c8ebc3e54807c495f","slug":"water-pipeline-got-burst-in-gurugram-gurgaon-news-noi4756240199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहौल मोड़ पर फटी पेयजल की मुख्य लाइन, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहौल मोड़ पर फटी पेयजल की मुख्य लाइन, परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सरहौल मोड़ पॉस्को ऑटोमोबाइल के पास बुधवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे 600 एमएम की पानी की पाइप लाइन फट गई। मुख्य पानी की पाइप लाइन फट जाने के कारण लाखों लीटर पानी सड़क पर बह गया। सुबह के समय पाइप लाइन टूट जाने के कारण ओल्ड दिल्ली रोड स्थित करीब एक दर्जन कॉलोनियों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई।
वहीं जीएमडीए की ओर से पाइप लाइन दुरुस्त करने के लिए देर शाम तक कार्य चलता रहा। जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार स्थानीय कॉलोनीवासियों को बृहस्पतिवार को सुबह पानी सप्लाई किया जाएगा।
दरअसल, बृहस्पतिवार को सरहौल मोड़ के पास गुरुग्राम शहरी विकास प्राधिकरण(जीएमडीए) की पानी की मुख्य लाइन ज्यादा प्रेशर के कारण फट गई। इससे ओल्ड दिल्ली रोड स्थित सेक्टर-23, गांव सरहौल, सेक्टर-18, सूर्य विहार, उद्योग विहार, सुखराली एंकलेव समेत करीब दर्जन कॉलोनियों में लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पाई। हजारों परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बिजली के पोल और पेड़ के कारण लाइन को दुरुस्त करने में समय लग रहा है। लाइन कैसे फटी इसकी जांच की जाएगी। बृहस्पतिवार को आस-पास की कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति दी जाएगी।
-अभिनव वर्मा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
सड़क पर पानी बहने से लगा जाम
सरहौल मोड़ पर रोजाना कंपनियों में जाने वाले हजारों वाहन चालकों को बुधवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी की पाइप लाइन फट जाने के कारण सड़क पानी से लबालब हो गई थी। इस कारण सरहौल मोड़ पर पूरेे दिन जाम की स्थिति बनी रही।