फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water pipe leaks during repairs, affecting supply

Gurugram News: मरम्मत के दौरान पानी की पाइप में लीकेज, सप्लाई प्रभावित

Fri, 10 Oct 2025 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Water pipe leaks during repairs, affecting supply
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। साउथ सिटी-1 में सीवर लाइन ठीक करने के दौरान सड़क धंस गई और पानी की मास्टर पाइपलाइन प्रभावित हो गई। इससे सुशांतलोक, सेक्टर-27 और डीएलएफ चार समेत अन्य क्षेत्र में सुबह से पानी की सप्लाई बंद हो गई।
जीएमडीए के अनुसार, नगर निगम साउथ सिटी एक में सीवर लाइन का कार्य करा रहा था। इसके लिए सड़क के साथ गहरी खुदाई कराई गई। यहां पर जीएमडीए की पानी की मास्टर लाइन की जा रही है। नगर निगम की ओर से सड़क की खुदाई कराने से पानी की लाइन प्रभावित होने लगी। इस पर जीएमडीए ने क्रेन की मदद से पाइप से ऊपर उठा रखा था। हालांकि, निगम के सीवरलाइन में पानी आने से ज्यादा ही सड़क धंस गई और पानी की पाइप मुड़ गई और लीकेज हो गई।
विज्ञापन

इस पर शुक्रवार की सुबह जीएमडीए ने सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन से सुशांत लोक क्षेत्र में जाने वाली लाइन को बंद कर दिया। इससे सुबह से पानी की सप्लाई बंद हो गई। हालांकि, जीएमडीए की टीम ने शाम पांच बजे तक लीकेज को ठीक कराकर पानी की सप्लाई बहाल कर दी। जीएमडीए का कहना है कि रात में सुशांत लोक, सेक्टर-27 और डीएलएफ समेत अन्य क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed