फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water is not coming anywhere in the city for ten minutes

शहर में दस मिनट तो कहीं आ ही नहीं रहा पानी

Sun, 11 Jul 2021 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Water is not coming anywhere in the city for ten minutes
गुरुग्राम। शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति दस मिनट मुश्किल से हो रही है तो कहीं पानी आ ही नहीं रहा। लोगों की शिकायत और प्रदर्शन के बाद भी नगर निगम व जीएमडीए के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा। शहर में पानी की आपूर्ति करने वाली सर्विस लेन की बी ब्लॉक में पाइपलाइन के बाद से यह दिक्कत बनी हुुई है। शहर के पांच इलाके ज्याद प्रभावित हैं।
विज्ञापन

छह दिन पहले सर्विस लेन में बी ब्लॉक में पाइपलाइन फट गई थी। निगम अधिकारी कर्मचारियों ने सही से मरम्मत नहीं किया। इसके बाद से शिवाजी नगर, सेक्टर-33, साउथ सिटी वन, कृष्णा कॉलोनी व पालम विहार में पानी की आपूर्ति की समस्या बनी हुुई है। यहां के लोग अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक पानी की आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पाइपलाइन शिफ्ट, लेकिन नहीं मिला पानी
बसई रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में बाधा बन रही 1200 एमएम की पेयजल लाइन को कई दिनों की मेहनत के बाद शिफ्ट कर दिया गया है। रविवार तक कुछ आंशिक काम बाकी रह गए थे। इसकी वजह से इस पेयजल लाइन से रविवार को भी पानी की आपूर्ति बंद रही। इससे सेक्टर-5, 12, 14, 17, 18, 21, 22, 23, पालम विहार, सन सिटी, इंफ्रा सिटी, गांव डूडाहेडा, गांव मौलाहेडा, गांव चौमा, गुडगांग गांव, शीतला माता मंदिर रोड, आशोक विहार, राजीव कॉलोनी, धर्म कॉलोनी आदि में पानी नहीं पहुंचा। कुल तीन लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed