फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   water filled in hockey field in gurugram

अनदेखी के कारण हॉकी वॉर्मअप मैदान की हालत दयनीय

Tue, 25 May 2021 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
water filled in hockey field in gurugram
गुरुग्राम। शहर के नेहरू स्टेडियम में हॉकी का मैदान और वॉर्मअप मैदान खेल विभाग की अनदेखी के कारण काफी दयनीय हालत में पहुंच चुके हैं। तीन दिन पहले हुई बारिश का पानी पूरे मैदान में भर गया है जिसे आज तक साफ नहीं कराया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2003 में नेहरू स्टेडियम में हॉकी मैदान बनाया गया था और यहां पर नया एस्ट्रोटर्फ लगाया था। लेकिन वर्तमान में यहां पर स्थिति काफी खराब है। हॉकी के वॉर्मअप मैदान में पानी की निकासी व्यवस्था ठप होने के कारण थोड़ी सी बारिश होते ही पानी भर जाता है। जो कई-कई दिन में सूख पाता है। वहीं, मैदान के चारों तरफ खड़े पेड़ों के पत्ते मैदान में गिरते रहते हैं। वर्तमान में यहां काफी गंदगी फैली हुई और जिला खेल अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

लगभग 18 साल पहले बनाए गए इन हॉकी मैदान में जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय हॉकी मैच खेले जाते हैं। वहीं पहले यहां पर राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी मैच भी खेेले जा चुके हैं। हॉकी वॉर्मअप मैदान में मैचों के दौैरान कई बार खिलाड़ी अपना अभ्यास करते रहते हैं लेकिन वर्तमान में दोनों मैदानों के पानी की निकासी का सिस्टम खराब हो चुका है। पाइप जाम होने के कारण पानी नहीं निकल पाता। वहीं, नेहरू स्टेडियम के मैदानों में सफाई करने वाले भी हॉकी वॉर्मअप मैदान में सफाई करने या सूखे पत्ते उठाने नहीं पहुंचते। जिला खेल अधिकारी और अन्य कोच भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे कि नेहरू स्टेडियम में कहां-कहां पर सफाई हुई है या नहीं। ऐसे में अनदेखी के कारण हॉकी वॉर्मअप मैदान में बारिश का पानी और गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी मैदानों का हार्वेस्टिंग सिस्टम खराब होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती। सभी मैदानों में सफाई के लिए कहा गया है। मैदान में सफाई क्यों नहीं हो पा रही, इस बारे में पूछताछ की जाएगी।
- जेजी बैनर्जी, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed