{"_id":"6a1578e1d6d6d63d3001b257","slug":"ward-20-was-made-neat-and-clean-under-the-campaign-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89274-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अभियान के तहत वार्ड-20 को बनाया गया स्वच्छ और साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अभियान के तहत वार्ड-20 को बनाया गया स्वच्छ और साफ
विज्ञापन
सफाई अभियान के तहत सफाईकर्मी सफाई करते हुए। विवार्ड-20 में चला व्यापक सफाई अभियान, कचरा औ
40 सफाई कर्मचारियों, 4 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी की मदद से हटाया मलबा व कचरा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के जोन 4 क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड-20 में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, खाली प्लॉटों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष सफाई की गई।
40 सफाई कर्मचारियों, चार ट्रैक्टरों और एक जेसीबी मशीन की मदद से टीमों ने विभिन्न स्थानों से कचरा, मलबा, झाड़ियां एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री हटाई। जेसीबी मशीन की सहायता से भारी मात्रा में जमा मलबे और कूड़े को उठाया गया, जबकि ट्रैक्टरों के माध्यम से उसे निर्धारित डंपिंग स्थलों तक पहुंचाया गया।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना व नागरिकों को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही नागरिकों को भी अपने आसपास सफाई बनाए रखने व कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छ गुरुग्राम के निर्माण में अपना सहयोग दें और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से बचें। नगर निगम गुरुग्राम स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं।