{"_id":"68e8ff0b1819b9e255058667","slug":"waiting-for-png-carrying-cylinders-in-lifts-increases-risk-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69448-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पीएनजी का इंतजार, लिफ्ट में सिलिंडर ले जाने से बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पीएनजी का इंतजार, लिफ्ट में सिलिंडर ले जाने से बढ़ा खतरा
विज्ञापन
20 से अधिक सोसाइटियों में परेशानी, आसपास नहीं है फायर स्टेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे से सटे सेक्टरों में बसी नई ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों को अब भी पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सुविधा का इंतजार है। लिफ्ट में सिलिंडर ले जाने से खतरा रहता है। साथ ही सोसाइटियों में लगी टाइल टूटने लगी हैं। लोगों ने बताया कि आसपास फायर स्टेशन की भी व्यवस्था नहीं है।
एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी कई सोसाइटियों में गैस कनेक्शन शुरू नहीं हो सका है। इस देरी को लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे ग्रुप हाउसिंग एसोसिएशन ने हरियाणा सिटी गैस और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड को पत्र लिखकर कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
सेक्टर-99, 100, 101, 102 और 103 में एचसीजी को एकमात्र गैस सप्लायर का अधिकार मिला है, लेकिन कंपनी काम में गंभीर सुस्ती दिखा रही है। शुरुआत में तीन महीने में सप्लाई शुरू करने का वादा किया गया था लेकिन न तो पाइपलाइन बिछाई गई है और न ही राइजिंग इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा हुआ है। कुछ सोसाइटियों में निवासियों की ओर से भुगतान किए जाने के बाद भी महीनों से कोई तकनीकी टीम नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
फिलहाल केवल ट्रायम्फ (104), कुकून (109) और इंडिया बुल्स सेंचुरी पार्क (103) में ही पीएनजी सप्लाई शुरू हुई है जबकि इम्पीरियल गार्डन, अडानी ऑयस्टर, हीरो होम्स, जॉयविल, ईमार ग्रीन्स समेत कई सोसाइटियों में काम अधूरा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
सोसाइटी में पीएनजी न होने से लोग सिलिंडर का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं, जिससे सुरक्षा खतरा बढ़ गया है। लिफ्ट में सिलेंडर ले जाना जोखिम भरा है। - सुनील सरीन, इम्पीरियल गार्डन, सेक्टर 102
हम मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की लग्जरी सोसाइटियों में रहते हैं लेकिन अब तक पीएनजी सुविधा नहीं मिली है। हम में से ज्यादातर लोग दिल्ली से शिफ्ट होकर आए हैं। सरकार को चाहिए कि सभी सोसाइटियों में पीएनजी सुविधा सुनिश्चित करें और बिल्डरों को इसे उच्च प्राथमिकता पर लागू करने के निर्देश दें।— पाराग आनंद, जॉयविल, द्वारका एक्सप्रेसवे