{"_id":"6a58cd22b75d9cc86307d9b8","slug":"vocational-guidance-week-will-be-organised-for-four-days-in-different-schools-of-the-district-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-94656-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चार दिन तक जिले के अलग-अलग स्कूलों में आयोजित होंगे व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चार दिन तक जिले के अलग-अलग स्कूलों में आयोजित होंगे व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह
विज्ञापन
रोजगार विभाग की ओर से विद्यार्थियों को कॅरिअर, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों की दी जाएगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रोजगार विभाग, हरियाणा की ओर से 20 से 24 जुलाई तक गुरुग्राम के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण, स्वरोजगार, कौशल विकास तथा रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी रूचि एवं योग्यता के अनुरूप बेहतर भविष्य की योजना बना सके। इस दौरान रोजगार विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा एवं तकनीक, एमएसएमई में स्वरोजगार, गारमेंट्स उद्योग में रोजगार, चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) तथा अल्पकालीन तकनीकी एवं गैर-तकनीकी प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों, सरकारी योजनाओं एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा, जिससे वे भविष्य के लिए सही कॅरिअर विकल्प का चयन कर सके। निर्धारित शेड्यूल के तहत 20 जुलाई जीएसएसएस जैकबपुरा एवं जीजीएसएसएस गुरुग्राम, 21 जुलाई – जीएसएसएस वजीराबाद एवं जीजीएसएसएस वजीराबाद, 22 जुलाई जीएसएसएस चक्करपुर एवं जीएसएसएस नाथूपुर, 23 जुलाई जीएसएसएस सुखराली एवं जीएसएसएस झाड़सा, 24 जुलाई जीएसएसएस नरसिंहपुर एवं जीएसएसएस खेड़की दौला में रोजगार विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ हारट्रॉन, एटीडीसी गुरुग्राम, आरयूडीएसईटी संस्थान, एमएसएमई तथा करियर मार्गदर्शन से जुड़े विशेषज्ञ विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।