फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Violated traffic rules 111 times, bike seized

Gurugram News: 111 बार तोड़े यातायात के नियम, बाइक जब्त

Wed, 08 Apr 2026 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Violated traffic rules 111 times, bike seized
-2.20 लाख रुपये का था चालक पर चालान लंबित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 111 बार यातायात नियमों की अवहेलना करने और जुर्माना राशि न भरने पर यातायात पुलिस ने बाइक जब्त कर लिया है। चालक पर 2.20 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका था लेकिन उसने भुगतान नहीं किया था। मंगलवार को अग्रसेन चौक पर जोनल अधिकारी उप-निरीक्षक सुदेश टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक को जांच के लिए रुकवाया गया। जांच में पता चला कि चालक पर 111 चालान लंबित है और चालान होने के 90 दिन बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। इसके बाद उसकी बाइक काे जब्त कर लिया गया।
चालक पर बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, मोटरसाइकिल पर बैठी दूसरी सवारी द्वारा हेलमेट न पहनना, गलत दिशा में वाहन चलाना शामिल है। पुलिस ने चालक की मोटरसाइकिल को जब्त कर राजीव चौक की पार्किंग में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा वाहन चलाते हुए सीट बेल्ट न लगाने पर यातायात पुलिस ने एक महीने में 40.81 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई यातायात पुलिस की तरफ से मार्च महीने में 4081 चालकों पर की गई है। हादसे के समय सीट बेल्ट लगे होने से चालक व अन्य कम नुकसान होने की उम्मीद होती है। चालक को सुरक्षित रखने के लिए सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed