फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vinay Pratap Singh becomes first commissioner of Manesar Municipal Corporation

मानेसर नगर निगम के पहले आयुक्त बने विनय प्रताप सिंह

Mon, 28 Dec 2020 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Vinay Pratap Singh becomes first commissioner of Manesar Municipal Corporation
गुरुग्राम निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। राज्य सरकार ने मानेसर नगर निगम का गठन करने पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त (कमिश्नर) विनय प्रताप सिंह को मानेसर नगर निगम आयुक्त का भी अतिरिक्त (बतौर पहले आयुक्त) प्रभार दिया है।
विज्ञापन

अब उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य पदों पर भी जल्द ही अधिकारियों की नियुक्ति होगी। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को मानेसर नगर निगम के गठन के प्रस्ताव को हरी झंडी दी थी और राज्यपाल ने नगर निगम के गठन की अधिसूचना जारी की थी। मानेसर नगर निगम जिले का दूसरा नगर निगम व छठा स्थानीय निकाय है।
विज्ञापन

खास बात यह भी है कि पटौदी विधानसभा क्षेत्र का यह तीसरा स्थानीय निकाय है। मानेसर नगर निगम आबादी एवं क्षेत्रफल के मामले में गुरुग्राम नगर निगम से छोटा है। इस क्षेत्र की आबादी करीब तीन लाख है, जबकि गुरुग्राम नगर निगम की आबादी 10 लाख से अधिक है। क्षेत्र में 29 गांवों को शामिल किया गया है। जिले में अभी तक गुरुग्राम नगर निगम के अलावा सोहना में नगर परिषद और पटौदी, हेलीमंडी व फर्रुखनगर निगम में नगर पालिका स्थानीय निकाय थे, लेकिन अब मानेसर नगर निगम भी स्थानीय निकाय बन गया है। मानेसर नगर निगम के अंतर्गत तीन प्रकार के क्षेत्र शामिल किए गए हैं। इनमें गांव और उनकी कृषि भूमि पर बसे शहरी आबादी के तौर पर सेक्टर और मानेसर औद्योगिक क्षेत्र शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed