फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Villagers troubled by water and dirt for a long time reached the corporation office

Gurugram News: लंबे समय से पानी और गंदगी से परेशान ग्रामीण पहुंचे निगम कार्यालय

Mon, 08 Jun 2026 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by water and dirt for a long time reached the corporation office
संयुक्त आयुक्त को शिकायतें बताते, ग्रामीण
लोग बोले- सात महीनों से नहीं हो रही पानी की आपूर्ति, गर्मी ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी से लोग परेशान हैं। नगर निगम में कई बार शिकायतें देने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने मजबूर होकर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत के पास पहुंचकर लिखित में अपनी समस्याएं रखीं।


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित है, जिससे लोगों को खासकर गर्मी के मौसम में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति सबसे अधिक गंभीर हरिजन कॉलोनी और बाबा पीर के आसपास की बस्तियों में बनी हुई है, जहां पिछले छह से सात महीन से पानी की आपूर्ति बाधित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार सीनियर डिप्टी मेयर परवीन यादव और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन




इसके साथ ही ग्रामीणों ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। न्यू कॉलोनी, कासन रोड और भैया जोहड़ क्षेत्रों में ठीक से सफाई नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। इससे न केवल गंदगी फैल रही है, बल्कि बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed