फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Villagers submitted a memorandum for the building and park.

Gurugram News: भवन और पार्क के लिए ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Sun, 17 May 2026 04:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers submitted a memorandum for the building and park.
फर्रुखनगर। खंड के गांव मुसेदपुर में आंबेडकर भवन एवं सार्वजनिक पार्क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच प्रीति यादव को 111 लोगों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने से पूर्व एससी चौपाल में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में सामाजिक कार्यक्रमों और सामुदायिक गतिविधियों के लिए सार्वजनिक स्थान की आवश्यकता है। ग्रामीणों ने आंबेडकर भवन और पार्क निर्माण के लिए दो एकड़ जमीन आवंटित करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि अंबेडकर भवन बनने से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा, जबकि सार्वजनिक पार्क से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को बैठने व खेलने के लिए उचित स्थान उपलब्ध हो सकेगा। सरपंच प्रीति यादव ने कहा कि इस प्रस्ताव को जल्द ही ग्राम सभा में रखा जाएगा व नियमानुसार कार्रवाई के लिए पंचायत समिति और जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed