{"_id":"6675cb49e9670ed026074ed4","slug":"villagers-came-out-to-protest-against-the-plants-plan-to-dump-debris-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-33340-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मलबा डालने के प्लांट की योजना के विरोध में उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मलबा डालने के प्लांट की योजना के विरोध में उतरे ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम द्वारा गांव बेगमपुर खटोला के पास मलबा डालने का पत्र जारी किया है। इस जानकारी होते ग्रामीण नगर निगम के आदेश के विरोध में खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह जमीन पार्क व खेल स्टेडियम के लिए छोड़ी गई थी। वहां पर निर्माण कराने के बजाय निगम अधिकारी मलबा डालने का प्लांट स्थापित कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलकर विरोध जताने की बात कही है।
गांव बेगमपुर खटौला के आरडब्ल्यूए प्रधान श्रवण कुमार राघव के मुताबिक, गांव में सामुदायिक भवन के पास खाली पड़ी 60 एकड़ जमीन पर पार्क और खेल स्टेडियम बनाने की मांग ग्रामीणों की ओर से नगर निगम से लगातार हो रही है, लेकिन निगम अधिकारी यहां पार्क और खेल स्टेडियम बनाने की बजाय प्लांट लगा रहे हैं। आरडब्ल्यूए प्रधान ने बताया कि नगर निगम ने वर्ष 2015-16 व 2019-20 में भी गांव में सीएंडडी प्लांट लगाने की योजना तैयार बनाई थी, उस समय भी ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था। दोनों बार केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से शिकायत के बाद निगम अधिकारियों को योजना रद्द करनी पड़ी थी। अब फिर से निगम अधिकारी गांव में प्लांट लगाना चाहते हैं। गांव के नजदीक मलबा प्लांट लगने से ग्रामवासियों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि अगर निगम ने प्लांट लगाने की योजना रद्द नहीं की तो वह निगम कार्यालय का घेराव करने को विवश होंगे।