फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vikrant, Pariksha and Ritika won medals in Senior Athletics Championship

Gurugram News: सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विक्रांत, परीक्षा और रितिका ने जीते पदक

Mon, 01 Jun 2026 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Vikrant, Pariksha and Ritika won medals in Senior Athletics Championship
कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले ने तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीते
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोमवार को भी जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। रविवार के बाद सोमवार को भी खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में पदक हासिल किए। विक्रांत पांचाल ने स्वर्ण, रितिका गौर और परीक्षा ने रजत पदक हासिल किया।

मीडिया खेल प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि विक्रांत ने ट्रैक पर अपनी रफ्तार से सबको पछाड़ते हुए 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, बेहद कठिन माने जाने वाले हैप्टाथलान इवेंट में रितिका गौर ने रजत पदक हासिल किया। रितिका का प्रतियोगिता में यह दूसरा पदक है। रविवार को उसने लंबीकूद में भी रजत जीता था। वहीं, परीक्षा ने अपनी गति और फुर्ती की बदौलत 100 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। कुल मिलाकर इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और तीन रजत सहित कुल छह पदक जीते हैं। मोहम्मद अता साजिद, विक्रांत पांचाल और आरती भड़ाना ने स्वर्ण जीते हैं जबकि रितिका गौर और परीक्षा के नाम रजत पदक रहे हैं। जिले से करीब 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

पदक के साथ ही इन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। एथलेटिक्स हरियाणा के मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा ने सभी पदक विजेताओं को सम्मानित करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी अब ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली नेशनल सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed