{"_id":"5f396d388ebc3e3d1027ddde","slug":"video-viral-of-sex-exploitation-gurgaon-news-noi5299938132","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 वर्षीय किशोर से मारपीट के साथ हुआ था यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 वर्षीय किशोर से मारपीट के साथ हुआ था यौन शोषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। लंदन से लौटे सेक्टर-43 स्थित पॉश सोसाइटी में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर से मारपीट के साथ ही आरोपियों ने यौन शोषण भी किया था। किशोर की मां ने पुलिस को दिए बयान में यह आरोप लगाया है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने किशोर का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में पोक्सो एक्ट भी जोड़ लिया है। अन्य धाराएं मारपीट और जान से मारने की धमकी की हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर चार युवकों विशाल यादव, आर्यन शर्मा, लक्ष्य यादव, अंशु गुप्ता को नामजद किया है। अन्य अज्ञात हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, किशोर लंदन में रहकर पढ़ाई करता है। लॉकडाउन की वजह से वह परिवार के पास गुरुग्राम आया हुआ है। शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखा कि कुछ लड़के किशोर को सरेराह घेरकर मारपीट कर रहे हैं। वीडियो 23 जुलाई का बताया गया है। किशोर अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवक उस पर टिप्पणी करते हुए मारपीट करने लगे। करीब 10 मिनट के वीडियो में दिखा कि आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। आरोपी युवकों ने कई मोबाइल से किशोर के कई वीडियो बनाए, जिनमें वे स्थानीय भाषा में अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करते दिखे। परिजनों की मानें तो किशोर ने घटना के संबंध में किसी को नहीं बताया। उधर, आरोपियों ने इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया से ही किशोर के परिजनों को वारदात की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया से वीडियो हटवाए गए हैं। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।