{"_id":"6a5cc584b9b258d5f8035596","slug":"victory-academy-became-champions-in-the-under-17-category-and-kick-for-fame-in-the-under-14-category-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-94989-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अंडर-17 में विक्ट्री अकादमी और अंडर-14 में किक फॉर फेम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अंडर-17 में विक्ट्री अकादमी और अंडर-14 में किक फॉर फेम बनी चैंपियन
विज्ञापन
विक्ट्री कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन, 16 टीमों ने लिया था हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-57 स्थित स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित विक्ट्री कप फुटबॉल टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। इस 5ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में शहर की विभिन्न फुटबॉल अकादमियों की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।
अंडर-17 वर्ग में विक्ट्री फुटबॉल अकादमी ने 2-0 के साथ दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक खेल और बेहतर तालमेल का प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वी टीमों को पीछे छोड़ दिया। वहीं, अंडर-14 वर्ग में किक फॉर फेम फुटबॉल अकादमी ने 3-1 के स्कोर के साथ शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टूर्नामेंट के दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिनमें खिलाड़ियों की तेज गति, सटीक पासिंग और बेहतरीन गोलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर और टॉप स्कोरर पुरस्कार भी प्रदान किए गए। आयोजक एवं कोच आदिल ने कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में जिस उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया, वह सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल मिलता है और वे अपनी कमियों को पहचानकर भविष्य के लिए खुद को बेहतर तैयार कर पाते हैं।