फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Victim's free treatment

घरेलू हिंसा पीड़िताओं का इलाज मुफ्त

Sat, 24 Oct 2020 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Victim's free treatment
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के दौर में सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में दूसरे तल पर बनाए गए सुकून केंद्र के बेहतर परिणाम दिखे हैं। यहां इस वर्ष अब तक विभिन्न तरह की हिंसा से पीड़ित 170 महिलाओं की काउंसलिंग की जा चुकी है। सरकार ने अब घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के इलाज के लिए मेडिकल शुल्क भी समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

सुकून केंद्र प्रभारी व काउंसलर संगीता गुप्ता ने बताया कि घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं का निशुल्क मेडिकल होता है, जबकि पहले इसके लिए पहले 250 रुपये लिए जाते थे। लॉकडाउन के कारण 4-5 माह तक सुकून केंद्र का काम प्रभावित रहा। केंद्र को अस्थायी आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया था। अनलॉक के दौरान सुकून केंद्र में पीड़िताओं की काउंसलिंग की प्रक्रिया तेज हुई। इनमें घरेलू हिंसा, दहेज और यौन हिंसा और अन्य पीड़ित महिलाएं हैं। केंद्र की टीम शासकीय व निजी स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्राओं को हिंसा व प्रताड़ना के प्रति आवाज उठाने के प्रति जागरूक भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed