{"_id":"6453fd772e553f0de10dd1c4","slug":"vehicles-stand-in-front-of-the-bus-queue-shelter-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-4597-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बस क्यू शेल्टर के आगे खड़ी रहती हैं गाड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बस क्यू शेल्टर के आगे खड़ी रहती हैं गाड़िया
Fri, 05 May 2023 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Fri, 05 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क के बीच में बस रोककर यात्रियों को उतारते व बैठाते हैं चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की ओर से गुरुगमन सिटी बसों के ठहराव व यात्रियों के बैठने के लिए बस क्यू शेल्टर बनाए गए हैं। लेकिन पुराने गुरुग्राम शहर में रखरखाव में लापरवाही बरतने के कारण बस क्यू शेल्टर की स्थिति दयनीय बनी हुई है। हालांकि बस क्यू शेल्टर के रखरखाव के लिए जीएमसीबीएल ने एक एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन एजेंसी की ओर से न्यू गुरुग्राम के बस क्यू शेल्टर का ही रखरखाव किया जाता है। पुराने शहर के बस क्यू शेल्टर के आगे गाड़ियों को खड़ा करने, रेहड़ी लगाने, कूड़ा डालने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
गुरुग्राम में जीएमसीबीएल की ओर से लगभग 330 बस क्यू शेल्टर बनाए गए हैं। बस क्यू शेल्टर बनाते समय जीएमसीबीएल के अधिकारियों ने दावा किया था कि यहां पर गुरुगमन सिटी बसों का ठहराव होगा, इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले (पैसेंजर इन्फोर्मेशन सिस्टम) लगाए जाएंगे, रात्रि के समय बिजली की व्यवस्था, बसों के लिए रूट मैप लगाया जाएगा। लेकिन ना तो बस क्यू शेल्टर पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले लगाए गए और ना ही बिजली की व्यवस्था हो सकी है। बस क्यू शेल्टर के आगे गाड़ियां खड़ी रहती हैं, जिस कारण चालक सड़क के बीच बसों को रोककर यात्रियों को उतारते व बैठाते हैं। इससे सड़कों पर यातायात भी प्रभावित होता है।
जीएमसीबीएल की ओर से बस क्यू शेल्टर के रखरखाव करने वाली एजेंसी पुराने गुरुग्राम शहर के शेल्टर के प्रति लापरवाही से कार्य कर रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। कई बार जीएमसीबीएल के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्याओं में कोई सुधार नहीं हो सका है। जीएमसीबीएल के प्रबंधक प्रशासन जीसी यादव ने बताया कि एजेंसी को सभी बस क्यू शेल्टर के रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है। बस क्यू शेल्टर पर साफ-सफाई व अन्य अव्यवस्थाओं के बारे में एजेंसी अधिकारियों से बात की जाएगी।