फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vaccination will be done at 48 centers in the district

आज जिले में 48 केंद्रों पर होगा टीकाकरण

Sun, 25 Jul 2021 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Vaccination will be done at 48 centers in the district
गुरुग्राम। जिले के शासकीय केंद्रों पर सोमवार को व्यापक तौर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पहले आओ-पहले लगवाओ के आधार पर लोगों को टीका लगाया जाएगा। जिले में सोमवार को 48 केंद्रों पर टीका लगवाया जाएगा। इसमें से 5 केंद्रों पर कोवाक्सिन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं 38 केंद्रों पर कोविशील्ड की पहली डोज लगाई जाएगी। हमेशा की तरह सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक-वी वैक्सीन की पहली डोज लगेगी।
विज्ञापन

इसका टीका लगवाने के लिए लोगों को समय पर पहुंचवा होगा क्योंकि स्पूतनिक के 100 स्लॉट ही रहेंगे। वहीं, 42 केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिगरा, चौमा, मानेसर, सामुदायिक केंद्र बादशाहपुर समेत हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर कोवाक्सिन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। इन सभी 5 केंद्रों पर संबंधित वैक्सीन के 200 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

-------
यहां लगेगी कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज
कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगवाने के लिए लोग चौमा, कासन, सेक्टर 7 एक्सटेंशन, सेक्टर 15 पार्ट 1, आरआर कॉलोनी बादशाहपुर, सेक्टर 22 बी मुल्लाहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रलोक, गढ़ी हरसरू, वजीराबाद, सरकारी स्कूल महनियावास, पलड़ा, मोहम्मदपुर व बसई, गोदरेज सम्मिट सेक्टर 104, श्याम धर्मशाला जहाजगढ़, शिवाजी नगर स्थित शासकीय स्कूल, सोहना नागरिक अस्पताल, पटौदी व सेक्टर 10 नागरिक अस्पताल, शासकीय विद्यालय रायसिना, महावीर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 17, कृष्णा मंदिर सेक्टर 4, पॉलीक्लिनिक सेक्टर 31, यदुवंशी स्कूल सेक्टर 82, एसडीएच हेलीमंडी, आंगनवाड़ी केंद्र नरसिंहपुर, आरबी पब्लिक स्कूल गांधीनगर, सीएचसी फरुखनगर, बीएमएल मुंजल यूनिवर्सिटी, कोविड-19 सेंटर भोड़ाकला, शिवमूर्ति राजेंद्र पार्क, एंबिएंस मॉल, गांव सिलानी व घाटा, एचएसआईडीसी ऑडिटोरियम मानेसर, कन्हई चौपाल, न्यू टाउन हाइट्स सेक्टर 90, चिल्ड्रन पैराडाइज स्कूल अशोक विहार, मेरीगोल्ड स्कूल हंस एन्क्लेव, सब सेंटर सरहौल, बुद्धा स्कूल नयागांव पर जाकर लोग कोरोनारोधी वैक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर नहीं लगेगी पहली डोज
इनमें से चौमा, चंद्रलोक, मानेसर, बादशाहपुर व तिगड़ा समेत 5 टीकाकरण केंद्रों पर टीके की पहली डोज नहीं लगाई जाएगी। वहीं, अन्य सभी केंद्रों पर पहली व दूसरी डोज के रूप में 100-100 स्लॉट उपलब्ध होंगे। वहीं शिक्षा, नौकरी व खेल प्रतियोगिताओं हेतु विदेश जाने के लिए चयनित लोगों के लिए सेक्टर 31 स्थित पॉलीक्लीनिक में कोवीशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज के 50 स्लॉट निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed