फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Using ropes and a Bolero, Advani and his gang stole from over 100 ATMs.

Gurugram News: रस्से और बोलेरो वाले तरीके से आडवाणी ने गिरोह के साथ चुराए 100 से ज्यादा एटीएम

Fri, 16 Oct 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Using ropes and a Bolero, Advani and his gang stole from over 100 ATMs.
मार्च 2018 में गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने किया था गिरफ्तारसोनू यादव
विज्ञापन

गुरुग्राम। बोलेरो एसयूवी या पिकअप के पीछे रस्सा बांधकर एटीएम को उखाड़कर ले जाना ये तरीका बृहस्पतिवार अल-सुबह एनकाउंटर में मारे गए शाहिद उर्फ आडवाणी ने अपने गिरोह के साथ इजाद किया था।
इसी तरीके से उसने दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, यूपी समेत देश के कई शहरों व राज्यों में 100 से अधिक एटीएम चुराए थे।
पहली बार जब इस तरह की वारदात हुई और सीसीटीवी कैमरे में वारदात का तरीका पुलिस के अधिकारियों को दिखा। ये सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस व क्राइम ब्रांच के अधिकारी भी हैरान थे कि ऐसे कैसे एटीएम को ही उखाड़कर ले जा रहे हैं। बाद में जांच हुई और गिरोह तक टीमें पहुंची तो शाहिद उर्फ आडवाणी का नाम सामने आया।
विज्ञापन

बिलासपुर क्राइम ब्रांच की हिरासत से भाग गया था आडवाणी : आरोपी शाहिद उर्फ आडवाणी को मार्च 2018 में गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उसे बिलासपुर क्राइम ब्रांच कार्यालय में हिरासत में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एक पुलिसकर्मी को टॉयलेट जाने के बहाने चकमा देकर आरोपी फरार हो गया था। कई दिनों तक मेवात पुलिस की मदद लेकर आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए गए लेकिन ये पकड़ में नहीं आया।

बाद में मई 2019 में यूपी के आगरा में वो पकड़ा गया और मथुरा जेल में बंद रहा था।
एनकाउंटर की धमकी के बाद कई साल तक छोड़ दी थी गौकसी : साल 2015 के दौरान तक शाहिद उर्फ आडवाणी पशु तस्करी करता था। इसी दौरान गुरुग्राम क्राइम ब्रांच के एक सब इंस्पेक्टर ने उसे धमकी दी थी कि पशु तस्करी व गौकसी नहीं छोड़ी तो जल्द ही एनकाउंटर में मारा जाएगा। इसके बाद लगभग 5 साल तक आडवाणी ने गौकसी छोड़ दी थी। लेकिन इसी अवधि में उसने एटीएम उखाड़कर चुराने का तरीका अपनाया और दिल्ली-एनसीआर में ताबड़-तोड़ वारदात करने लगा। अब बीते 4-5 साल से वो फिर से गौकसी व पशु तस्करी करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed