फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Used to sell bank accounts to cyber thugs for Rs 10,000

Gurugram News: 10 हजार रुपये में साइबर ठगों को बेचते थे बैंक खाते

Thu, 20 Jun 2024 04:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Used to sell bank accounts to cyber thugs for Rs 10,000
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

नौकरी दिलाने व बैंक खाते में सैलरी डलवाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाता
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नौकरी दिलाने व बैंक खाते में सैलरी डलवाने के नाम पर बैंक खातों को साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के मामले में 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रत्येक बैंक खाते को 10 हजार रुपये में बेचते थे।
साइबर थाना पश्चिम को मई में एक युवक ने शिकायत दी थी कि नौकरी दिलाने के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की जाती है। एसीपी प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में निरीक्षक नवीन साइबर थाना पुलिस की टीम ने बुधवार को को सेक्टर-31 हांसी हिसार निवासी जितेन्द्र व रिशु को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनके नाम से बैंक में खाता खुलवाते है। फिर उन बैंक खातों को साइबर ठगी के लिए अपने अन्य साथियों को दे देते हैं। इनके अन्य साथियों द्वारा लोगों से ठगी गई राशि में से लगभग 12 लाख रुपये की राशि उपरोक्त आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed