फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Used to cheat by making ID of girl on social media

Gurugram News: सोशल मीडिया पर लड़की की आईडी बनाकर करता था ठगी

Sat, 29 Jul 2023 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Used to cheat by making ID of girl on social media
अपराध शाखा की टीम ने आरोपी को पकड़ाअनीता शर्मा के नाम से वाट्सअप अकाउंट बना रखा था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। अपराध शाखा पुलिस ने सोशल मीडिया पर लड़की की आईडी बनाकर ठगी करने के आरोप में तिरवाड़ा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल और फर्जी सिम बरामद किए हैं। आरोपी ने अनीता शर्मा के नाम से वाट्सअप अकाउंट बना रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिछोर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि अपराध जांच शाखा तावडू टीम को सूचना मिली कि सेक्सटॉर्शन गिरोह का सदस्य लड़की के नाम से वाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से रुपये ऐंठता है। एसपी के आदेश पर अपराध जांच शाखा तावडू टीम के प्रभारी संदीप मोर के नेतृत्व में एक टीम थाना बिछोर सिंगार के पास भेजी गई। गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अलीम गांव तिरवाड़ा से सिंगार होते हुए पुन्हाना जाएगा। सूचना के मुताबिक पुलिस टीम ने आरोपी अलीम को सिम कार्ड व एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। जांच में पाया कि आरोपी ने दो वाट्सएप अकाउंट बनाए हुए थे। एक अकाउंट अनीता शर्मा लड़की के नाम से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed