{"_id":"6453fd78be242126df0f2fd4","slug":"use-social-media-with-care-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-4594-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें
विज्ञापन
राव राम सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को आत्म सुरक्षा के विषय में बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी खंड के गांव खेमू वाली ढाणी स्थित राव राम सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तत्वावधान में 8वीं कक्षा तक की छात्राओं को आत्मरक्षा व आत्मनिर्भर बनने के विषय में बताया गया।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सतीश यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। डॉ. सतीश यादव ने कहा कि यदि आपके साथ गलत होता है तो उसका विरोध करें। जिसके साथ गलत हो रहा है उसकी मदद करने का काम करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें अगर संभव हो तो न ही करें क्योंकि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके आपके साथ गलत कर सकता है।
यदि किसी की आपके पास फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है तो देख परख कर ही स्वीकार करें । हो सकता है कि वह व्यक्ति गलत हो और आपके साथ कुछ भी गलत करने की फिराक में हो। ऐसे असामाजिक तत्व से दूर रहने का आह्वान किया। डॉ. सतीश यादव ने अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहा अपराजिता अभियान की सराहना की।