{"_id":"654698f85dece2deb900b387","slug":"use-of-stp-water-in-pollution-control-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-17871-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एसटीपी के पानी का प्रदूषण नियंत्रण में उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एसटीपी के पानी का प्रदूषण नियंत्रण में उपयोग
विज्ञापन
कई सोसाइटियों के लोग पेड़-पौधों पर कर रहे है छिड़काव
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रदूषण नियंत्रण के लिए शहर की कई सोसाइटियों के लोगों ने पाइपों और वाटर प्रेशर गन से पेड़-पौधों पर छिड़काव किया है। सेक्टर 92 स्थित सारे होम्स सोसाइटी में प्रदूषण से बचाव के लिए आरडब्ल्यूए ने सीवेज ट्रीटेड वाटर का प्रयोग किया और पानी का छिड़काव कर रहे हैं।
सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीण मलिक ने बताया कि इस तरह पानी की बर्बादी भी नहीं हो रही है और प्रदूषण से बचाव भी हो रहा है। सीवेज ट्रीटेड वाटर में यहां शुद्धता की जांच बराबर की जाती है। डीएलएफ फेज थ्री स्थित गार्डन एस्टेट सोसाइटी में अभी तक पाइपों से झाड़ियों और धूल वाली जगहों पर पानी का छिड़काव हो रहा था, मगर प्रदूषण बढ़ने के कारण सोसाइटी ने वाटर प्रेशर गन खरीद ली है। करीब 22 एकड़ में फैली इस सोसाइटी में चार मंजिला घर हैं। इनमें यहां 373 परिवार रहते हैं। सोसाइटी के प्रतिनिधि केशव जैनी बताया कि वाटर प्रेशर गन से सोसाइटी के पेड़ों पर बारिश की तरह पानी बरसाया जाएगा, जिससे उन पर जमी धूल हट सके। वाटर प्रेशर गन का प्रयोग चार मंजिलें घरों की छत से किया जाएगा क्योंकि पेड़ घरों से नीचे हैं और पेड़ों के पत्तों को बारिश की तरह साफ कर दिया जाएगा।