फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   urvey of illegal occupants started in Aravali

अरावली में अवैध कब्जों का सर्वे शुरू

Sun, 01 Aug 2021 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
urvey of illegal occupants started in Aravali
गुरुग्राम। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग ने अरावली में दोबारा से अवैध कब्जों का सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे पूरा होने के बाद अवैध कब्जों को चिह्नित कर कार्रवाई की कार्ययोजना तैयार होगी। एक सप्ताह में सर्वे का कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

सोहना और गुरुग्राम में पांच हजार अवैध कब्जे हैं। इनमें से 600 के खिलाफ तो पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने कोर्ट में याचिका डाला है। वहीं एक हजार लोगों को गुरुग्राम प्रशासन की ओर से नोटिस थमाया गया है। 500 से अधिक तो बड़े फार्म हाउस ही बताए जाते हैं।
विज्ञापन

पॉल्यूशन बोर्ड की ओर से पिछले दिनों 430 अवैध फार्म हाउसों को चिह्नित कर उनकी सूची सोहना नगर परिषद को सौंपी थी। नगर परिषद ने 330 को नोटिस भी दे चुका है और करीब 40 के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जा चुकी है। बावजूद इसके अरावली अवैध कब्जों और अवैध निर्माणों से मुक्त नहीं हो पा रही है। हालांकि एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना को दर्शाने का प्रयास किया जाता रहता है। अब एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद वन विभाग हरकत में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के बाद करेंगे कार्रवाई : डीएफओ
वन मंडल अधिकारी राजीव तेजयान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश के बाद दोबारा से अरावली में अवैध कब्जों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद अवैध कब्जों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नोटिस देने का कार्य लगातार किया जा रहा है। नोटिस एक कानूनी प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed