फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Urban Mobility India Conference will be held in Cyber City

Gurugram News: साइबर सिटी में होगा अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस

Wed, 06 Aug 2025 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Urban Mobility India Conference will be held in Cyber City
गुरुग्राम। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में गुरुग्राम में अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस (शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन) का आयोजन नवंबर में किया जाएगा। बुधवार को मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली। इसमें तैयारियों को लेकर लंबी चर्चा हुई। अर्बन मोबिलिटी इंडिया पोर्टल के अनुसार सात से नौ नवंबर को इसका आयोजन होटल हयात रीजेंसी सेक्टर-83 में किया जा सकता है। शहरी गतिशीलता भारत और एक्सपो, भारत सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित एक प्रमुख आयोजन है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उन शहरों तक जानकारी पहुंचाना है, जिनके अधिकारी सम्मेलन में भाग लेते हैं और उन्हें सर्वोत्तम शहरी परिवहन प्रथाओं से अवगत कराना है। यह सम्मेलन प्रमुख निर्णयकर्ताओं और प्रतिनिधियों को शहरी परिवहन से जुड़े अन्य पेशेवरों, विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, उद्योग, नागरिक समाज, प्रौद्योगिकी, सेवा प्रदाताओं और अन्य घरेलू व अंतरराष्ट्रीय हितधारकों के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान करता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed