{"_id":"5f3299dd8ebc3e3d1027dc28","slug":"urban-and-rural-areas-identified-for-sero-survey-gurgaon-news-noi5291342156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरो सर्वे के लिए शहरी व ग्रामीण इलाकों को किया गया चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरो सर्वे के लिए शहरी व ग्रामीण इलाकों को किया गया चिन्हित
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोविड-19 को लेकर किए जाने वाले सीरो सर्वे के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जगहों को चिन्हित कर लिया गया है। यह सर्वे जल्द ही किया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि कितने प्रतिशत लोगों में संक्रमण फैल चुका है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि जिले में सीरो सर्वे के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सर्वे के लिए किट भी प्राप्त हो चुकी हैं और स्टाफ को भी ट्रेनिंग दे दी गई है। जैसे ही सरकार से सर्वे के लिए तिथि निर्धारित होगी, इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
सीएमओ के मुताबिक, जिले के ग्रामीण क्षेत्र में चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों दौलताबाद, बादशाहपुर, पटौदी और भौड़ाकलां के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्रों में सीरो सर्वे किया जाएगा। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र के अंतर्गत स्वास्थ्य सब सेंटर बजघेड़ा, पलड़ा, शेरपुर और राठीवास के क्षेत्रों के अलावा, गांव सराय सेक्टर-109, अकलीमपुर, इंच्छापुरी व भूड़का में सीरो सर्वे करवाया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) बसई इनक्लेव, यूपीएचसी खांडसा, यूपीएचसी पटेल नगर तथा यूपीएचसी तिगड़ा में सीरो सर्वे अध्ययन करवाया जाएगा।
सर्वे का कार्य शहरी क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक क्लस्टर में 88 घरों में और ग्रामीण क्षेत्र में हर क्लस्टर में 44 घरों में होगा। जिले में आ रहे कोरोना के पॉजिटिव मामलों के अध्ययन से यह पता चलता है कि धीरे-धीरे संक्रमण कम हो रहा है।